होम / देवरिया हत्याकांड के मृतकों को अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, घर के अंदर का मंजर देख दंग रह गए नेता

देवरिया हत्याकांड के मृतकों को अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, घर के अंदर का मंजर देख दंग रह गए नेता

• LAST UPDATED : October 16, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),Akhilesh Yadav Visit Deoria:  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देवरिया पहुंचे। वो देवरिया हत्याकांड में मारे गए प्रेमचंद यादव और सत्यप्रकाश दुबे के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे है। नेता इस दुख की घड़ी में परिवारों को सांत्वना देंगे। अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के दस और करीबी नेता भी यहां पहुंचे हैं।

अखिलेश यादव पांचों मृतकों  को दी श्रद्धांजलि

सपा नेता अखिलेश यादव ने नरसंहार में मारे गए सत्यप्रकाश दुबे के परिवार के पांचों मृतकों के चित्र पर श्रद्ध सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पीत की। जिसके बाद नेता घर के अन्दर गए और वहां की स्थिति देख दंग रह गए। घर में पूरा समान फैला हुआ था। सपा नेता ने इसके बाद घटना का मुआयना भी किया। देवरिया हत्याकांड के बाद से ही क्षेत्र में बेहद ही तनाव बना हुआ है। जिसे मद्दे नजर रखते हुए धारा 144 लागू है।

आपसी रंजिश के कारण हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की सोमवार को उनके प्रतिद्वंद्वी सत्यप्रकाश दुबे ने हत्या किया। प्रेमचंद यादव के समर्थकों ने दुबे और उनके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में पत्नी और तीन बच्चों की मौत हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के  खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अभी तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सत्यप्रकाश दुबे की बड़ी बेटी शोभिता द्विवेदी की ओर से 27 नामजद और 50 अज्ञात सहित 77 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302(हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के अलावा अन्य के तहत एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

पुलिस ने दी जानकारी

बता दें कि देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा था कि दो समूहों के बीच विवाद के बाद हुई इस घटना की जानकारी मिली। अखंड प्रताप सिंह ने सोमवार को कहा था की ”घटना के पीछे का कारण गांव के दो परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहा भूमि विवाद बताया गया है। ” विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने भी घटना स्थल पर गए थे।

ALSO READ: इजरायल में फंसी Bollywood की ये मशहूर एक्ट्रेस, नहीं हो पा रहा संपर्क 

प्रेमिका के चक्कर में दो दोस्त बने दुश्मन, फिर हुआ खूनी खेल का तांडव

Uttarakhand: अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम धामी की तारीफ में कहीं ये बात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox