Lucknow: पूर्व विधायक पवन पांडेय को STF ने किया गिरफ्तार, जमीन धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

India News(इंडिया न्यूज), Lucknow: पवन पांडेय पूर्व विधायक को एसटीएफ (STF) ने जमीन धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने संपत्ति हड़पने के लिए साजिश रची। बेशकीमती भूमि धोखाधड़ी कर हड़पने के मामले में पूर्व विधायक पवन पांडेय को एसटीएफ ने अकबरपुर से गिरफ्तार किया है। अकबरपुर के नासिरपुर बरवा के स्व.केदारनाथ सिंह की पैतृक भूमि अकबरपुर से बसखारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर है। कीमत लगभग आठ करोड़ रुपये है।

पूर्व विधायक पर आरोप (Lucknow)

पत्नी चंपा देवी का आरोप है कि इस जमीन को हड़पने के उद्देश्य से अकबरपुर के पूर्व विधायक पवन पांडेय और उनके समर्थक जौनपुर शाहगंज के मुकेश तिवारी, लालबहादुर सिंह, गोविन्द यादव व दीपनारायन शर्मा ने मिलीभगत से पुत्र अजय सिंह को नशे का इंजेक्शन देकर अगस्त 2020 में  20 लाख रुपये देकर इकरारनामा करा लिया था।

पत्ति हड़पने के लिए झूठा विवाह

इन सभी ने संपत्ति हड़पने के लिए मई 2022 में फर्जी लड़की नीतू सिंह निवासी अतरौलिया आजमगढ़ के साथ झूठा विवाह रचाया। नगर पालिका अकबरपुर में परिवार रजिस्टर में उसे अजय सिंह की पत्नी के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें आर्य समाज मंदिर सफेदाबाद जनपद बाराबंकी से फर्जी विवाह प्रमाण पत्र दाखिल किया गया। शादी के दो घंटे के बाद मोटर साइकिल से सड़क दुर्घटना दिखाते हुए अजय की मौत होना बताया गया।

संपत्ति हड़पने के लिए साजिश

यह सारी साजिश संपत्ति को हड़पने के लिए की गई। पीड़िता की दो बेटियां किरन सिंह , विनीता सिंह और दामाद दुर्गेश कुमार सिंह की हत्या की साजिश रजी गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी शांत पड़ गए। मुकदमा उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रकरण की जांच एसटीएफ लखनऊ को सौंपी गई थी।

सीओ ने दी जानकारी

मामले में साजिशकर्ता सहित धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में एसटीएफ एक माह से जिले में घेराबंदी कर रही थी। शुक्रवार को अकबरपुर शहर से पूर्व विधायक को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। सीओ सदर सुरेश कुमार मिश्र ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
Indianews UP Team

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago