India News UP (इंडिया न्यूज़), Threat Call: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तैनात PCS अधिकारी संगीता राघव, जो वर्तमान में SDM के पद पर कार्यरत हैं, को हाल ही में एक गंभीर धमकी का सामना करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक अजय सिंह नामक व्यक्ति जो देवरिया का निवासी है, ने संगीता राघव को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। फोन कॉल के दौरान आरोपी ने न केवल धमकी दी बल्कि गाली-गलौच भी की। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। संगीता राघव ने तत्काल इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी और पुलिस ने संगीन धाराओं के साथ शिकायत दर्ज की।
Read More: BHU: ‘मुन्ना भैय्या’ बनना पड़ गया महंगा! जानें पूरा मामला
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धमकी देने के साथ-साथ आरोपी ने महिला अफसर के साथ बदसलूकी भी की और जूता से मारकर सिर फोड़ देने की धमकी भी दी। जबकि संगीता राघव आरोपी से सलीके से पेश आ रही थी और सर-सर कहकर संभोधित कर रही थी। आरोपी ने इलाके में चक्का जाम से लेकर दहशत फैलाने की भी धमकी दी। पुलिस आरोपी की तलाश में है और सहारनपुर की पुलिस टीम देवरिया के लिए निकल चुकी है।
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…