होम / UP Crime: मां ने अपने ही बच्चों को दी दर्दनाक मौत, जानें क्या है पूरा मामला?

UP Crime: मां ने अपने ही बच्चों को दी दर्दनाक मौत, जानें क्या है पूरा मामला?

• LAST UPDATED : June 28, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज), UP Crime: यूपी के औरेया से दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। जहा एक महिला ने अपने तीनों बच्चों को पानी में डुबोकर मार दिया। पूछताछ करने पर पता चला बहुत समय पहले ही महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। पति की मृत्यु के बाद से वह अपने देवर के साथ रहने लगी। देवर महिला के बच्चों को अपनाने के लिए तैयार नहीं था।इस कारण दोनों में झगड़े होते रहते थे।

देवर के साथ रहती थी महिला

आरोपी महिला का नाम प्रियंका है और वह फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम अटा बरौआ से है। डेढ़ साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गयी थी और तब से वह अपने देवर के साथ रहती है। कुछ दिन पहले ही महिला कि अपने देवर से लड़ाई हो गयी। जिसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर अपनी चाची के घर आ गयी। प्रियंका की चाची गीता ने बताया उसे किसी काम से बाहर जाना था। जब वह घरलौटी तो प्रियंका ने अपने तीनो बच्चो पास ही सेंगन नदी में डूब कर मौत के घाट उतार दिया। महिला अपने चौथे बच्चो को भी मरना चाहती थी पर वह जिंदा बच गया।

आरोपी महिला गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को किनारे पर ही दो बच्चों की लाश मिल गयी जब की एक बच्चा जिंदा मिला। गोताखोरों के बहुत ढूंढने के बाद तीसरे बच्चे की लाश नदी के बीचो-बीच मिली। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की काउंसलिंग कराई जा रही है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox