UP News: वीडियो वायरल! लेडी PCS की गाड़ी से उतरवाई नीली बत्ती, पुलिस वालों की लगी क्लास

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में दो पुलिसकर्मियों ने एक महिला PCS अधिकारी की गाड़ी से नीली बत्ती उतार दी। इसका वीडियो भी बनाया गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला जब DM तक पहुंचा तो उन्होंने पुलिस की ऐसी हरकत पर नाराजगी जताई। इसके बाद SP ने दोनों पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया। इस घटना से पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया।

यह है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में ड्यूटी से लौट रही महिला PCS अधिकारी की कार से नीली बत्ती उतारना पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया। घटना बीते बुधवार रात की है, महिला PCS अधिकारी दिव्या सिंह ड्यूटी से लौट रही थीं।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: खतरनाक वीडियो वायरल! तूफान से आसमान में उड़ी राफ्ट, गंगा नदी में ग‍िरे पर्यटक

ड्राइवर कार चला रहा था। तभी पटेल नामक एक तिराहा पर कुछ पुलिसकर्मियों ने महिला अधिकारी की कार रोकी। फिर उन्होंने उनकी कार से नीली बत्ती उतारी और इसका वीडियो भी बनाया।

जब वीडियो वायरल हुआ तो मामला DM तक पहुंचा। SP दिनेश कुमार सिंह से इस पर कड़ी नाराजगी दिखाई। SP ने PCS दिव्या सिंह की कार से नीली बत्ती उतारने वाले सब इंस्पेक्टर विष्णु कुमार शर्मा और सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल तौर पर निलंबित किया।

PCS दिव्या सिंह की बात नहीं सुनी

एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। PCS दिव्या सिंह बाराबंकी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार रात वह ड्यूटी से लौट रही थीं। शहर के पटेल तिराहा पर उपनिरीक्षक विष्णु कुमार शर्मा और उपनिरीक्षक मनोज कुमार ड्यूटी पर थे। उन्होंने आईएएस अधिकारी की कार रोकी। महिला अधिकारी ने उन्हें अपना परिचय भी दिया। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी। उन्होंने उनके ड्राइवर को कार से बाहर आने को कहा।

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने की आत्महत्या

Shruti Chaudhary

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago