होम / UP Weather: यूपी में तेज पछुआ हवा चलने का अलर्ट! जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

UP Weather: यूपी में तेज पछुआ हवा चलने का अलर्ट! जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

• LAST UPDATED : March 9, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आने वाले 2 दिन यानी शनिवार-रविवार को तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में धूप खिली हुई रहेगी लेकिन हवा की रफ्तार 25 से 30 किमी प्रतिघंटा होगी। दोपहर के समय ये गति और तेज हो सकती है। वहीं न्यूनतम-अधिकतम तापमान में 16 डिग्री का फर्क हो सकता है। जिससे सुहर और रात में ठंड देखने को मिलेगी। इस दौरान गर्मी होने लगी है। कल शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ ही यूपी में पारा भी चढ़ा। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। वहीं ये सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा।

ALSO READ: UP News: अमरोहा से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे भक्तों की बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

पछुआ हवाओं ने दिखाया असर

शाम होते-होते पहाड़ों पर पछुआ हवा चलने लगी और तापमान तेजी से गिरने लगा। ऐसे में ठंडी हवा ने दोपहिया यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम था।

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के मुताबिक मौसम में बदलाव के कारण हवा की गति बढ़ रही है। सूर्य के प्रकाश के प्रभाव में दैनिक वायुदाब तेजी से बदलता है। ये सिलसिला अभी कई दिनों तक जारी रहेगा। दिन में 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज हवाएं चलने के आसार है।

आज के तापमान में होगी 1 डिग्री की बढ़ोतरी

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री मापा गया। अधिकतम आर्द्रता 75% है। शनिवार को तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

ALSO READ: UP Politics: मंत्री बनते ही बदले ओम प्रकाश राजभर के बोल, कहा- मेरे पास मुख्यमंत्री से कम पावर नहीं

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox