होम / UP Weather: यूपी में कोहरे और ठंड का डबल कहर, तापमान में लगातार गिरावट, जानें अपने शहर का हाल

UP Weather: यूपी में कोहरे और ठंड का डबल कहर, तापमान में लगातार गिरावट, जानें अपने शहर का हाल

• LAST UPDATED : December 18, 2023

India News ( इंडिया न्यूज),UP Weather: यूपी में बीते 1 दिन के मुकाबलें ठंड में बढ़ोतरी हुई है। दिन के समय मौसम साफ होने के बाद भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम के समय कई जगहों पर घना कोहरा देखने को मिला। इस दौरान रात के समय तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे सप्ताह मौसम खिला रहने की संभावना है। आने वालें 2 दिनों में के दौरान राज्य के पश्चिमी इलाकों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

मेरठ में सबसे ज्यादा ठंड

पिछले 24 घंटे के दौरान मेरठ में सबसे ज्यादा ठंड रही। दिन के समय तापमान में करीब 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं राजधानी लखनऊ में सोमवार की रात के वक्त न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसमन विभाग की माने तो दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। यूपी के पश्चिमी इलाकों में कई स्थानों पर दिन के समय बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने ये साफ कर दिया है कि यूपी में इस पूरे सप्ताह बारिश नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश के शहरों के न्यूनतम तापमान (UP Weather)

  • राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे
  • मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.4 डिग्री
  • मेरठ में 5 डिग्री
  • बरेली में 7 डिग्री
  • प्रयागराज में 9 डिग्री
  • वाराणसी में 4 डिग्री
  • गाजीपुर में 5 डिग्री
  • सुल्तानपुर में 4 डिग्री
  • बलिया में 5 डिग्री
  • बहराइच में 0 डिग्री
  • औराई में 10 डिग्री
  • गोरखपुर में 8 डिग्री
  • कानपुर शहर में 4 डिग्री
  • शाहजहांपुर में 9 डिग्री
  • फुरसतगंज में 5 डिग्री
  • नजीबाबाद में 6 डिग्री

ALSO READ:

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बम बना रहा था छात्र, फटने से हालत नाजुक, हॉस्पिटल में भर्ती 

CG Politics: PM मोदी ने जीता सब का दिल, जब BJP के सभी बड़े नेता टेबल की ओर भागे..

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox