होम / UP Weather: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज! सुबह- शाम होने लगी ठंड, जानें- मौसम अपडेट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज! सुबह- शाम होने लगी ठंड, जानें- मौसम अपडेट

• LAST UPDATED : October 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज),UP Weather Today: यूपी में अब मौसम में परिवर्तन होने लगा है। यहां अब सुबह-शाम मौसम ठंडा होना लगा है। मंगलवार को लखनऊ सहीत ज्यादातर बड़े शहरो में मौसम साफ होने लगा है। आसमान में हल्के बादल के साथ धूप भी खिली दिखी।  इसके बावजूद भी पूरे यूपी में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार-पांच दिन अभी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। प्रदेश के तापमान में भी ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज 25 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसके साथ चेतावनी भी जारी की गई है। यूपी में 25 से 29 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि तापमान में ठंडक रहेगी, जिसके कारण लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडेंगा। इसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट आना शुरू हो जाएगी।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में नहीं होगा खास बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। राजधानी लखनऊ में सुबह हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बाद में मौसम साफ हो जाएगा। आज यहां अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। प्रयागराज में आज आसमान साफ ​​है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ALSO READ: 

Dussehra 2023: रावण जैसा महाज्ञानी कोई नहीं, जानिए क्यों भगवान राम भी मानते ये बात 

रावण के वध के बाद क्या थी श्री राम की इच्छा, जानिए यहाँ 

Devotion: इस विधि से मंगलवार को करें हनुमान जी की पूजा, सभी मनोकामनाएं होगी पूरी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox