होम / Mathura Puja Chandrayaan : चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वृंदावन में शुरू हुआ पूजा-पाठ, जानिए पूरी खबर 

Mathura Puja Chandrayaan : चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वृंदावन में शुरू हुआ पूजा-पाठ, जानिए पूरी खबर 

• LAST UPDATED : August 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Mathura Puja Chandrayaan : मथुरा के वृंदावन स्थित सेवाकुंज मांगलिक भवन में मंगलमूर्ति आचार्य राजेश पांडेय के निर्देशन में धर्म रक्षा संघ ने चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग एवं इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता की कामना को लेकर पाठ पूजा का आयोजन शुरू कराया गया है। वेद पाठी विद्वान ब्राह्मण चांद की सतह पर सफल लेंडिग होने तक पाठ पूजा करते रहेंगे।

भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंडिग कर रचेगा इतिहास 

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंडिग कर इतिहास रचेगा। इसरो के सभी वैज्ञानिक प्राचीन काल के ऋषि तुल्य महापुरुष हैं। आज पूरी दुनिया भारत की ताकत को देख रहा है। भारत के लिए यह गर्व की बात है।

इसरो की चन्द्रयान- 3 की सफलता के लिए कर रहे पूजा-पाठ

मंगलमूर्ति आचार्य राजेश पांडेय ने कहा कि प्राचीन वैदिक काल से ही प्रकृति एवं परमात्मा के प्रतीक के रूप में जिन देवताओं की पूजा की जाती है। उनमें सूर्य, अग्नि, वरुण, वायु, पृथ्वी, इन्द्र एवं चन्द्रमा प्रमुख हैं। हम आज हवन पूजन और पाठ के माध्यम से भगवान भोलेनाथ एवं चंद्रमा को प्रसन्न करने एवं संकल्प सिद्धी एवं इसरो की चन्द्रयान- 3 की सफलता के लिए पाठ पूजा कर रहे हैं।

Read more: UP Weather : यूपी में मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox