Sunday, May 19, 2024
HomeCrime NewsBudaun: बदायूं में 2 मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा! UP Police ने...

Budaun: बदायूं में 2 मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा! UP Police ने कर दिया एनकाउंटर, जानिए पूरा मामला

- Advertisement -

India News UP(इंडिया न्यूज़),Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं से दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार की शाम को एक सैलून वाले ने दो सगे भाइयों को कुल्हाड़ी से कटकर मौत के घाट उतार दिया और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को कुछ घंटे के अंदर ही एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया। फिलहाल दो हत्याओं के बाद से बदायूं में तनाव फैला हुआ है। आक्रोशित लोगों ने कई जगहों पर तोड़फोड़ मचाई है। किसी तरह लोगों को समझा-बूझकर हालत को नियंत्रण में किया गया। कोई अनहोनी ना हो इसे लेकर कई थानों की पुलिस फोर्स की तनाती भी की गई है।

यह है पूरा मामला

सूचना के अनुसार आरोपी जावेद सिविल लाइन थाना इलाके में बाबा कॉलोनी में अपनी सैलून शॉप चलाता था। मंगलवार की देर शाम उसने अन्नू (13) और आयुष (8) नाम के दो सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, लोगों में आक्रोश चारों ओर फैल गया था। मृतक के परिजनों ने मंडी सहित चौराहों पर भीड़ लगा दी।

लोगों में आक्रोश

इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए जो पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो लोगों ने हंगामा करना और तोड़फोड़ मचाना शुरू कर दिया। स्थिति अनियंत्रित होते देख मौके पर पहुंचे डीएम एसपी समेत कई स्थानों की फोर्स वहां आ गई। कई जगहों पर ट्रैफिक रोक दिया गया। यही नहीं सैलून वाले की दुकान से सामान निकाल कर लोगों ने आग लगा दी।

एक दिन पहले हुआ था झगड़ा

सूत्रों के अनुसार सैलून चलाने वाले जावेद का एक दिन पहले मृतक बच्चों के पिता से झगड़ा हुआ था। मंगलवार को मृतक बच्चों के पिता कहीं काम से बाहर गए थे और मां नीचे अपनी ब्यूटी पार्लर में बैठी थी। घर पर उस समय कोई नहीं था। तभी मौका देखते हुए जावेद घर के अंदर घुस गया और कुल्हाड़ी से दोनों बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:- UP News: सपा नेता गायत्री प्रजापति के घर ED की रेड, जानें पूरा मामला

 

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular