Tuesday, July 9, 2024
Homeउत्तराखंडChampawat: छात्र संघ व कॉलेज प्रशासन के बीच थमा विवाद, छात्रों की...

Champawat: छात्र संघ व कॉलेज प्रशासन के बीच थमा विवाद, छात्रों की मांग हुई पूरी, सीएम धामी का जताया आभार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Champawat: पीजी कॉलेज लोहाघाट मैं पिछले 4 दिनों से एडमिशन को लेकर चल रहा विवाद थम गया है। पीजी कॉलेज लोहाघाट में एबीवीपी और छात्र संघ की मांग पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति ने बीए के तीन विषयों पर सीटें बढा दी हैं। सीट बढने की मांग पूरी होने पर छात्रों ने कॉलेज में मिठाई बांटी।

छात्र संघ अध्यक्ष मयंक ढेक ने बताया…

बुधवार को एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी और छात्र संघ अध्यक्ष मयंक ढेक ने बताया कि कॉलेज में प्रथम वर्ष में सीट बढाने को लेकर चल रहे आंदोलन को देखते हुए कुलपति ने पूर्व की तरह इतिहास, हिन्दी और राजनितिक विज्ञान में सीट बढा दी हैं। जिसमें इतिहास में 95, राजनीतिक विज्ञान में 58 और हिन्दी में 82 सीट बढाई हैं।

छात्रों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया

प्रदेश सह मंत्री पुजारी ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर से उनकी तीन सूत्रीय मांगों पर एक मांग पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि लेजर रजिस्टर की उच्चस्तरीय जांच और प्राचार्य के स्थानातंरण की मांग लंबित है। छात्रों ने सीट बढने की मांग पूरी होने पर मिठाई वितरित कर सीएम धामी, पूर्व विधायक पूरन फत्र्याल, मोहित पाठक का आभार जताया। मालूम छात्र नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर सीएम धामी से मुलाकात कर कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग करी थी।  सीएम धामी के द्वारा छात्रों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था।

प्रशासन एक दूसरे के खिलाफ धरने में बैठ गए

विवाद के चलते छात्र नेता व कॉलेज प्रशासन एक दूसरे के खिलाफ धरने तक में बैठ गए थे। वहीं विवाद शांत होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक ढेक,महासचिव पंकज जोशी, कोषाध्यक्ष सागर ढेक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज सगटा, संयुक्त सचिव गौरव पांडेय, नगर सह मंत्री ऋतिक ढेक, योगेश महर, भुवन जोशी, मनीष बिष्ट, पंकज जोशी, राहुल कुमार, आकांक्षा ढेक, हेमा, दिया बोहरा आदि मौजूद रहीं।

Also Read: Rishikesh-Gangotri Highway: बारिश से बेहाल हुई देवभूमि, भूस्खलन से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद, परेशान दिखे यात्री

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular