Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशChandrayaan 3: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर यूपी में जश्न, CM...

Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर यूपी में जश्न, CM समेत इन नेतोओं ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘चांद मुबारक…’

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan 3: चंदा मामा के गोद में पहुंच गया है भारत का चंद्रयान -3, चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। देर रात तक चौराहे पर जश्न का माहौल रहा। लोग तिरंगा लहराते हुए व एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे।

इस ऐतिहासिक पल का हर भारतवासी को बेसब्री से इंतजार

आपको बता दें की इस ऐतिहासिक पल का हर भारतवासी को बेसब्री से इंतजार था और शाम 6:04 पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने रोवर सहित चांद के दामन पर पहला कदम रख लिया। इसके बाद सफल लैंडिंग करते हुए भारत दुनिया का पहला देश बन गया, जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया है। वहीं चांद पर अपना यान उतारने का कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना है ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई…..

सीएम योगी ने इसरो को बधाई देते हुए कहा कि’वसुधैव कुटुंबकम्’ के पवित्र भाव के साथ आज की इस सफलता के लिए के सभी वैज्ञानिकों और पूरे प्रदेश व देश वासियों को हृदय से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं!140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चन्द्रमा पर उतरा। यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ की सामर्थ्य को समर्पित है। अभिनंदन! अंतरिक्ष अनुसंधान में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान ‘चंद्रयान-3’ की स्वर्णिम सफलता पर हमें गर्व है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजनरी नेतृत्व में अर्जित इस उपलब्धि हेतु की टीम का हार्दिक अभिनंदन! सभी को बधाई! जय हिंद!

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले….

अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, ISRO ने इतिहास रचा है। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।। अमृतकाल के प्रथम प्रभा में सफलता की ये अमृतवर्षा हुई है। हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। हमारे वैज्ञानिक साथियों ने कहा- India is now on the moon. चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखकर ऐतिहासिक व गौरवमयी क्षण का साक्षी बना। अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि। चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई देश के वैज्ञानिकों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई ।

भारतीय वैज्ञानिक आधुनिक ऋषी मुनी

पूरे देश के लिए गौरव का पल। जय हिंद!! भारतीय वैज्ञानिक आधुनिक ऋषी मुनी हैं, आज भारत विश्व गुरू एक बार फिर बन गया है! चन्द्रयान की सफलता से निश्चित हुआ कि कोई भी ग्रह भारत और भारतीय वैज्ञानिकों से दूर नहीं रहेगा! चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखकर असीम गौरव व उत्साह की अनुभूति हुई। आज समस्त देशवासियों ने चंद्रयान3 के सॉफ्ट लैंडिंग को राष्ट्रीय पर्व की भांति गर्व एवं उत्साह के साथ मनाया। आज वैज्ञानिकों ने देशवासियों के हर घर से चंद्रमा पर तिरंगे की भावना को साकार किया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले…

तो वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव ने  अपने सोशल मीडिया साइट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि चांद मुबारक, अब और भी आगे जाना है।

Also Read: Varanasi News: G-20 की चौथी बैठक का बुधवार से वाराणसी में आगाज, 9 आमंत्रित देश और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के…

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular