Thursday, June 20, 2024
Homeउत्तर प्रदेशChandrayaan-3: चंद्रयान-3 पर राकेश टिकैत का बयान आया सामने, वैज्ञानिकों को बधाई...

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 पर राकेश टिकैत का बयान आया सामने, वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए ये कहीं बात  

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की बुधवार को हुई सॉफ्ट लैंडिंग के बाद जहां देश में जश्न का माहौल है तो वही इसको भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का भी एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने इसरो के सभी वैज्ञानिकों को धन्यवाद कहां है। राकेश टिकैत ने कहां है कि इस तरह के काम हमको और बढ़ाने चाहिए क्योंकि ऊपर बहुत सी गैलेक्सी एवं ग्रह है जिसके चलते इस अभियान को हमें और आगे बढ़ना चाहिए एक बहुत अच्छा माहौल रहा है पूरी दुनिया में भारत का नाम हुआ है।

इस तरह के अभियान को बढ़ावा देना चाहिए- राकेश टिकैत

वही राकेश टिकैत की माने तो जो चंद्रयान-3 है उसकी लैंडिंग हुई है व हम जितने हमारे सभी इसरो के वैज्ञानिक हैं हम उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं। इस तरह के कम हमको बढ़ाने चाहिए क्योंकि ऊपर बहुत सी गैलेक्सी एवं ग्रह हैं तो हमको इस अभियान को आगे बढ़ाना देना चाहिए।

पूरी दुनिया में भारत का नाम हुआ..

एक बहुत अच्छा माहौल रहा एवं पूरी दुनिया में भारत का नाम हुआ है। तो वह अच्छी जानकारी वहां से दे और हमारा अपना नेटवर्क होगा उससे हम बहुत सारी जानकारी इकट्ठी करेंगे और यह जो चंद्रयान-3 है। इसमें बार-बार हमारे देशवासियों व किसानों की तरफ से उन वैज्ञानिकों व स्टाफ को जिन्होंने इसमें अपनी कई साल की कड़ी मेहनत करने के बाद चंद्रयान-3 वहां तक गया है तो हम उन सबको धन्यवाद देना चाहते हैं।

ALSO READ: UP Politics: ओमप्रकाश राजभर ने साधा सपा नेता अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- अखिलेश यादव कैसे सीएम बनेगा..

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular