Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsChaudhary Charan Singh : किसानों के मसीहा, चौधरी चरण सिंह को मिलेगा...

Chaudhary Charan Singh : किसानों के मसीहा, चौधरी चरण सिंह को मिलेगा भारत रत्न

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़)Chaudhary Charan Singh : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी का जन्म 23 दिसंबर 1902 को हुआ था। भारत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देने का एलान किया है। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी।

पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि

हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के… pic.twitter.com/gB5LhaRkIv

— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2024

हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

दिल जीत लिया – जयंत चौधरी

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न मिलेगा। पिम मोदी ने जब इस बात की जानकारी दी तो जयंत चौधरी ने पीएम मोदी के ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा की, दिल जीत लिया! 

 

ये भी पढ़ें :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular