Sunday, May 19, 2024
HomeAasthaChhath Puja 2023: आज छठ का आखिरी दिन, जानें महापर्व के दौरान...

Chhath Puja 2023: आज छठ का आखिरी दिन, जानें महापर्व के दौरान किन बातों का रखें ध्यान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Chhath Puja 2023: छठ महापर्व आज उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ ही समाप्त हो जाएगा। आज के दिन देश के अलग-अलग शहरों में कब भगवान भास्कर के उदय पर जल अर्पित किया जा रहा है जानते हैं। सनातन धर्म में इस व्रत का खास महत्व है। बता दें कि इस पर्व को लोग सूर्य षष्ठी, छठ, छठी, छठ पर्व, डाला पूजा, प्रतिहार और डाला छठ के नाम से भी जानते हैं। इस दौरान भगवान सूर्य और छठ माता की पूजा का विधान है। यह चार दिनों का महापर्व है। आज 20 नवंबर को इस महापर्व का चौथा  और आखिरी दिन है। आज ही उगते हुए भगवान भास्कर को  अर्घ्य दिया जा रहा। भगवान सूर्य और उनकी पत्नी उषा को यह पूजा समर्पित होती है।

उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

आज के दिन जो उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है उसे ऊषा अर्घ्य भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग की मानें तो, 20 नवंबर को सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर है।

इन शहरों में आज कब होगा सूर्योदय 

  • दिल्ली- सुबह 06 बजकर 47 मिनट
  • मुंबई- सुबह 06 बजकर 48 मिनट
  • पटना- सुबह 06 बजकर 01 मिनट
  • वाराणसी- सुबह 06 बजकर 18 मिनट
  • कोलकाता- सुबह 05 बजकर 52 मिनट
  • लखनऊ- सुबह 06 बजकर 31 मिनट
  • नोएडा- सुबह 06 बजकर 48 मिनट
  • रांची- सुबह 06 बजकर 7 मिनट
  • जयपुर- सुबह 6 बजकर 51 मिनट
  • भोपाल- सुबह 6 बजकर 38 मिनट
  • गुरुग्राम- सुबह 6 बजकर 49 मिनट
  • चंडीगढ़- सुबह 6 बजकर 54 मिनट
  • अहमदाबाद- सुबह 6 बजकर 57 मिनट
  • पुणे- सुबह 6 बजकर 45 मिनट

ऊषा अर्घ्य के दौरान रखें इन बातों का ख्याल

1. जब आप सूर्य देव को अर्घ्य दें उस समय अपना चेहरा पूर्व दिशा की ओर ही रखें।

2. अर्घ्य देने के लिए हमेशा तांबे के पात्र का ही प्रयोग करना शुभ होता है।

3.  अर्घ्य के समय जल के पात्र को हमेशा दोनों हाथों से पकड़े नाकि एक हाथ से

4. अर्घ्य देते समय पानी की धार पर पड़ रही किरणों को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है इसलिए उसे देखें।

5. अर्घ्य के समय पात्र में अक्षत और लाल रंग का फूल डालें।

ALSO READ: नहीं रहे मशहूर डायरेक्टर संजय गढ़वी, इस कारण हुआ निधन

IndvsAusfinal: ऑस्ट्रेलियन टीम से ज्यादा भारतीय फैन्स को इस आदमी से खतरा है!

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular