Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsCM YOGI IN VIDHAN SABHA : कृष्ण ने 5 गांव मांगे, हम...

CM YOGI IN VIDHAN SABHA : कृष्ण ने 5 गांव मांगे, हम 3 केंद्र मांग रहे…. काशी, मथुरा पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) CM YOGI IN VIDHAN SABHA : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (बुधवार) को विधानसभा (CM YOGI IN VIDHAN SABHA) में बोलते हुए काशी और मथुरा के लिए बड़े संकेत दिए। जहां विवादित ज्ञानवापी और शाहू ईदगाह मस्जिद स्थित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाभारत में कृष्ण ने पांच गांव मांगे थे, लेकिन आज हिंदू समाज केवल अपनी आस्था के तीन केंद्रों – अयोध्या, काशी और मथुरा – की मांग कर रहा है।

अयोध्या के राम मंदिर पर क्या बोले सीएम योगी

आदित्यनाथ ने कहा, “देश में हर कोई खुश है कि भगवान राम को मंदिर में स्थापित किया गया है। यह दुनिया में पहला उदाहरण है जब भगवान राम लला को खुद अपने अस्तित्व का सबूत पेश करना पड़ा। लेकिन यह हमें दृढ़ता सिखाता है… हम न केवल इसलिए खुश थे क्योंकि भगवान राम को अपना स्थान मिला, बल्कि इसलिए भी कि हमने अपनी बात रखी… मंदिर वहीं बनाया… हम केवल बात नहीं करते। हम बात पर चलते हैं,”

आदित्यनाथ ने पूछा…

उन्होंने कहा, अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पहले होनी चाहिए थी। हम जानते हैं कि मामला अदालत में था लेकिन अयोध्या की सड़कों को चौड़ा किया जा सकता था, हवाईअड्डा बनाया जा सकता था। लेकिन विकास को रोकने की यह कौन सी मानसिकता थी। साथ ही अयोध्या, काशी, मथुरा में विकास क्यों नहीं हुआ।

5,000 साल पहले हुए अन्याय के बारे में भी बात करनी चाहिए

आदित्यनाथ ने से महाभारत के संदर्भ में कहा कि पिछली सरकार के शासनकाल के दौरान अयोध्या को कर्फ्यू का सामना करना पड़ा था। सदियों तक अयोध्या नापाक इरादों का शिकार होती रही है। अयोध्या को अन्याय का सामना करना पड़ा और जब मैं अन्याय की बात करता हूं, तो मुझे 5,000 साल पहले हुए अन्याय के बारे में भी बात करनी चाहिए। पांडवों को भी अन्याय का सामना करना पड़ा।

सीएम ने महाभारत के संदर्भ को बताते हुए कहा कि कृष्ण कौरवों के पास गए और केवल पाँच गाँव माँगे। बाकी अपने पास रखने को कहा था। लेकिन दुर्योधन वो भी दे ना सका, आशीष समाज की ले ना सका।

ALSO READ:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular