Wednesday, July 3, 2024
HomeCoronavirusदेश में Corona संक्रमण के आये 796 नए मामले

देश में Corona संक्रमण के आये 796 नए मामले

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Update 12 April 2022 : देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज फिर इस संख्या में कमी आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में COVID-19 के 796 नए केस सामने आए हैं। वहीं मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में Corona से 19 लोगों की मौत हुई है। भारत में Corona की शुरुआत से अब तक कुल 5,21,710 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.03 प्रतिशत है।

रिकवरी रेट 98.76 फीसदी

Corona Update 12 April 2022

देश का रिकवरी रेट 98.76 फीसदी पर पहुंच गया है। सोमवार को देश में Corona के 861 नए मामले सामने आए थे जबकि रविवार को 1,054 नए मामले मिले थे। COVID की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद Corona के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब Corona के कुल 10,889 Active case ही रह गए हैं।

(Corona Update 12 April 2022)

Also Read : Corona Update 11 April 2022 देश में कोरोना संक्रमण के 861 नए मामले

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular