Friday, July 5, 2024
HomeCoronavirusCorona Update 30 March 2022 देश में कोरोना संक्रमण के 1,233 नए...

Corona Update 30 March 2022 देश में कोरोना संक्रमण के 1,233 नए मामले

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Update 30 March 2022: देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज इस संख्या में फिर से कमी आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार बुधवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,233 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आई है।

जानिए इतने लोगों ने गंवाई जान (Corona Update 30 March 2022)

India Omicron Cases Live Updates: Covid-19 New Corona Variant, Active Cases In Delhi And Mumbai, Coronavirus Cases In India News In Hindi - Covid 19 Omicron Live : कोरोना होता जा रहा

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,22,001 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.20 प्रतिशत है। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

इस बीच, भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज 183.79 करोड़ (1,83,79,06,022) को पार कर गया है। 12-14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए हाल ही में शुरू किए गए COVID वैक्सीन अभियान के तहत, अब तक 1.50 करोड़ (1,50,55,291) से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 12,74,719 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

जानिए देश में कुल इतने एक्टिव केस (Corona Update 30 March 2022)

Corona Update 30 March 2022

मंगलवार को देश में कोरोना के 1,259 नए मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 1,270 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 14,704 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

(Corona Update 30 March 2022)

Also Read : Corona Update 29 March 2022 देश में कोरोना संक्रमण के 1259 नए मामले

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular