Tuesday, July 2, 2024
HomeCoronavirusCorona Update 4 April 2022 देश में कोरोना संक्रमण के 913 नए...

Corona Update 4 April 2022 देश में कोरोना संक्रमण के 913 नए मामले

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: 

Corona Update 4 April 2022: देश में अब तीसरी लहर खत्म होने को है। इस दौर में पिछले कुछ दिनों से केसों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज 1000 से भी नीचे केस सामने आए हैं जोकि सभी के लिए काफी सुखद है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में सोमवार को 913 ताजा मामले सामने आए हैं। अभी तक इंडिया में इस वायरस से मौतों की संख्या 5,21,358 है।

जानिए सक्रिय केस इतने (Corona Update 4 April 2022)

जहां सोमवार को केस काफी थमे हैं, वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि सक्रिय मामले घटकर 13,013 हो गए, जिसमें कुल संक्रमण का 0.03 प्रतिशत शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि रिकवरी दर वर्तमान में 98.76 प्रतिशत है और दैनिक सकारात्मकता दर 0.24 प्रतिशत थी।

वैक्सीनेशन अभियान (Corona Update 4 April 2022)

इसमें कोई शक नहीं कि केंद्र के सकारात्मक प्रयासों के चलते हमने काफी हद तक कोरोना पर काबू पा लिया है। ज्ञात रहे कि दिसंबर माह में केसों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को वैक्सीनेशन अभियान को लेकर सख्त हिदायतें दी थी जिसके चलते आज सभी राज्यों में केस थमे हैं।

(Corona Update 4 April 2022)

Also Read : Corona Update Today 3 April 2022 देश में कोरोना संक्रमण के 1,096 नए मामले

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular