Friday, June 28, 2024
HomeCoronavirusCorona Update 7 April 2022 देश में कोरोना संक्रमण के 1,033 नए...

Corona Update 7 April 2022 देश में कोरोना संक्रमण के 1,033 नए मामले

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Update 7 April 2022 : देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज फिर इस संख्या में मामूली कमी आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,033 नए केस सामने आए हैं। वहीं मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

जानिए इतने लोगों ने गंवाई जान (Corona Update 7 April 2022)

Corona Update 7 April 2022

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 43 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,21,530 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.03 प्रतिशत है।

जानिए देश में कुल इतने एक्टिव केस (Corona Update 7 April 2022)

Corona Update 7 April 2022

देश का रिकवरी रेट 98.76 फीसदी पर पहुंच गया है। बुधवार को देश में कोरोना के 1,086 नए मामले सामने आए थे जबकि मंगलवार को 795 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 11,639 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

(Corona Update 7 April 2022)

Also Read : Corona Update 6 April 2022 देश में कोरोना संक्रमण के 1,086 नए मामले

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular