Sunday, June 30, 2024
HomeCricket newsरोहित शर्मा ने जड़ा शतक, सिक्सर किंग बनकर तोड़ दिया ये बड़ा...

रोहित शर्मा ने जड़ा शतक, सिक्सर किंग बनकर तोड़ दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Cricket World Cup 2023: विश्व कप 2023 के पहले मैच में शून्य और फिर अगले ही मुकाबले में हीरो…रोहित शर्मा ने दिल्ली कि अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ ऐसा ही काम कर दिखाया है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिना खाता खोले आउट होने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जमाया है। बता दें,इस मैच में कप्तान ने महज 63 गेंदों में सेंचुरी लगाई। इस शतक के साथ उन्होंने सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। रोहित ने वर्ल्ड कप 2023 में 7वां शतक लगाया इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन के नाम था।

सचिन का रिकॉर्ड ध्वस्त

सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी रोहित ने अपने ही अंदाज में तोड़ा है। आंकड़ों पर बात करे तो रोहित ने महज 19 पारियों में 7 वर्ल्ड कप शतक ठोके। वहीं सचिन को 6 शतक बनाने में 44 पारियां लगी ,जबकि रोहित शर्मा भारत की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने महज 63 गेंदों में ये कारनामा किया। बता दें, इससे पहले ये रिकॉर्ड कपिल देव के नाम था। जिन्होंने 72 गेंदों में शतक ठोका था।

वर्ल्ड कप में रोहित का बोलबाला

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 7 शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बने।
रोहित एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 5 शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।
रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे तेजी से 1000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने।

ALSO READ: अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ रामपुर के युवक ने किया डांस, तेजी से वायरल हुआ वीडियो 

Uttarakhand: प्रवर समिति की दूसरी बैठक संपन्न, जानें कितना ड्राफ्ट हुआ तैयार

Schools Closed: आगरा में 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें क्या है वजह

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular