Sunday, May 19, 2024
HomeCrime NewsCrime: ANM छात्रा के मर्डर मामले मे पुलिस का बड़ा एक्शन, पड़ोसी...

Crime: ANM छात्रा के मर्डर मामले मे पुलिस का बड़ा एक्शन, पड़ोसी को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Crime: उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित सैफई मेडिकल कॉलेज के छात्र की हत्या मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम महेंद्र बाथम बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा औरैया के कुदरकोट की रहने वाली थी। आरोपी भी यहीं का बताया जा रहा है। वह पिछले चार साल से छात्रा का पीछा कर रहा था। वह उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। एएनएम छात्रा की हत्या के आरोपी सिरफिरे महेंद्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। दरअसल, गुरुवार शाम एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा की सहेलियों ने उसे महेंद्र के साथ जाने को कहा था। महेंद्र बाथम पहले से शादीशुदा है। इसके बाद भी वह छात्रा पर लगातार दबाव बना रहा था।

इटावा पुलिस ने एएनएम छात्रा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पेचकस और कार बरामद कर ली है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरी घटना को कैसे अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपियों पर एनएसए लगाने की तैयारी कर रही है। सैफई मेडिकल कॉलेज की एएनएम छात्रा की हत्या के बाद हड़कंप मच गया। इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई थी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्रा की हत्या की जांच की मांग की थी। दरअसल, गुरुवार की शाम एएनएम छात्रा की हत्या कर दी गई थी। रात में छात्र का शव इटावा-सैफई हाईवे पर फेंका मिला। डिवाइडर के किनारे खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

लड़की पर दबाव बना रहा था

आरोपी महेंद्र बाथम के खिलाफ मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि वह एकतरफा प्यार में था। वह युवती पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। लड़की पर अफेयर बनाने का दबाव बना रहा था। शिकायत के बाद भी वह नहीं मान रहा था। गुरुवार शाम को लड़की उसके साथ बाहर गई थी।

हत्याकांड को लेकर अखिलेश का हमला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई मेडिकल कॉलेज की छात्रा की हत्या मामले को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सैफई यूनिवर्सिटी में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत बेहद गंभीर मामला है। यूपी में भाजपा शासन काल में अपराध के प्रति घोषित जीरो टॉलरेंस की नीति जीरो हो जाने का यह एक और अत्यंत दुखद उदाहरण है। उन्होंने मांग की कि इस कथित हत्या की न्यायिक जांच हो। अखिलेश ने कहा कि बीएचयू और सैफई यूनिवर्सिटी जैसी घटनाओं में शामिल लोगों की सच्चाई सामने आनी चाहिए। सरकार चाहकर भी उन्हें बचा नहीं सकी। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार न तो महिलाओं का सम्मान बचा पा रही है और न ही उनकी जान।

Also Read:  http://गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे को ईडी ने किया गिरफ्तार, सुबह से चल रही थी छापेमारी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular