Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तराखंडDehradun: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ

Dehradun: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ

- Advertisement -

Dehradun

इंडिया न्यूज, देहरादून (Uttarakhand): उत्तराखंड के देहरादून में खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ हुआ। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य ने गुब्बारों को आसमान में छोड़ कर खेल का शुभारंभ किया। सभी 13 जिलें से आए खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य ।

उत्तराखंड में न्याय पंचायत स्तर से 3 लाख 75 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता 4 चरणों में न्याय पंचायत सर ब्लॉक स्तर जिला स्तर और राज्य स्तर में आयोजित की गई थी। जिसके तीन चरण पूरे होने के बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता में शामिल हुए 3,75000 से ज्यादा खिलाड़ियों में से 8 हजार खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ तक क्वालीफाई कर पाए हैं।

खेल विभाग ने राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए यह प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता के साथ-साथ साल- 2023 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए शूटिंग रेंज का भी लोकार्पण सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। जबकि नई खेल नीति के लागू होने के बाद प्रदेश के डेफ ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को 2 करोड़ और ब्रोंज मेडल लिस्ट खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पैसा ऐंठने वाले गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular