Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking NewsDehradun News : गैस सिलेंडर पर छूट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने...

Dehradun News : गैस सिलेंडर पर छूट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया रक्षाबंधन का तोहफा, जनता ने दी बधाई

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Dehradun News देहरादून : Dehradun News मंगलवार को मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की छूट दी है। जिसका भाजपा के सभी नेताओ ने स्वागत किया है।

भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पीएम को दिया धन्यवाद

बता दे, उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देश और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने प्रदेश की बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की छूट दी है। जबकि नए गैस कनेक्शन पर 400 रुपए की छूट दी गई है। महेंद्र भट्ट ने इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया है।

जनता ने पीएम का किया धन्यवाद

उन्होंने कहा कि अंत्योदय परिवारों प्रधानमंत्री को हमेशा से चिंता रही है। इसीलिए रक्षाबंधन से पहले सरकार ने ये बड़ा तोहफा दिया है। जिससे उत्तराखंड के 19 लाख र्परिवारो को फायदा मिलेगा। इससे गरीब परिवारों में काफी ख़ुशी देखने को मिली है। पीएम मोदी के इस तोहफे से प्रदेश की सभी जनता में ख़ुशी का माहौल है। प्रदेश के बीजेपी नेता के साथ – साथ सभी जनता ने भी पीएम मोदी को इस बात के लिए बधाई।

Also Read – Unnao news : मिठाई की दुकानों व खोया मंडी में प्रशासन की छापेमारी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular