Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsDehradun News : मुख्यमंत्री धामी ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को दिया...

Dehradun News : मुख्यमंत्री धामी ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को दिया तोफा, “सशक्त बहना उत्सव योजना” का किया शुभारंभ

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Dehradun News देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन से पहले प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। सीएम ने समूह द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत की है।

बाल विकास विभाग करेंगा आयोजन

इस कार्यक्रम का संचालन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग करेगा। प्रदेश के स्वयं सहायता समूह के लिए शुरुआत की गई इस योजना से उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जो स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उत्पाद बना रही है। सरकार की स्पेल का स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया है।

सीएम की पत्नी ने ख़रीदे सामान

साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सचिवालय में अपने द्वारा बनाए गए उत्पादों के स्टॉल भी लगाए। जिनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता धामी ने निरीक्षण भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी ने महिलाओं द्वारा बनाए गए कुछ उत्पादों को भी खरीदा। इस दौरान मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राखी भी बांधा।

Also Read – Farrukhabad News : खनन माफियाओं की दबंगई, चौकी इंचार्ज को दी भद्दी भद्दी गलियां, बीजेपी का कार्यकर्ता होने की दे डाली धमकी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular