Monday, July 1, 2024
HomeBreaking NewsDehradun News : भारत जोड़ो यात्रा के 1 साल पूरा होने पर...

Dehradun News : भारत जोड़ो यात्रा के 1 साल पूरा होने पर कांग्रेस पार्टी आज करेगी कार्यक्रम, जानें क्या होगा खास

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Dehradun News देहरादून :  आज ही के दिन साल 2022 में कांग्रेस ने भारत जोड़ों यात्रा शुरू की थी। उस समय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गाँधी ने यह यात्रा देश को जोड़ने के लिए निकली थी।

आज उस यात्रा का एक साल पूरा हो गया। जिसको लेकर आज उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के लोग कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

शाम 5 :00 बजे से निकलेंगी यात्रा

बता दे, आज उत्तराखंड के सभी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी शाम को भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी। यह यात्रा शाम 5:00 बजे से निकलेगी। साथ ही 5 :00 बजे से 7:00 बजे तक जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

देहरादून में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में पार्टी के अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम को लोकसभा 2024 से जोड़ा जा रहा है।

कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर

इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी कांग्रेसी अपने उपलब्धियों को गिनवाएँगे। यह यात्रा देहरादून में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से शहीद स्थल तक निकल जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी को लोकसाभा चुनाव के बारे में खासा जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। इस यात्रा को लेकर सभी में खासा उत्साह है।

Also Read – G-20 Special : अमरोहा के चित्रकार ने कोयले से बनाई जी-20 की तस्वीर, देश में एकता का दिया परिचय

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular