Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशDeoband : भाजपा नेता के घर होली मिलन कार्यक्रम के पहुंचे मौलाना...

Deoband : भाजपा नेता के घर होली मिलन कार्यक्रम के पहुंचे मौलाना अरशद मदनी, गुलाल लगवाने से भी किया परहेज

- Advertisement -

(Madani reached BJP leader’s house for Holi Milan program): देवबंद (Deoband) के गांव भायला स्थित भाजपा (bjp) नेता कर्नल राजीव रावत (Colonel Rajeev Rawat) के आवास पर होली (holi) मिलन कार्यक्रम में पहुंचे थे मौलाना अरशद मदनी (Maulana Arshad Madani).

  • कश्मीर का क्या मसला है यहां? – मौलाना अरशद मदनी
  • गुलाल लगवाने से भी किया परहेज
  • मनु और पैगंबर को बताया था एक

दरअसल मौलाना अरशद मदनी देवबंद के गांव भायला स्थित भाजपा नेता कर्नल राजीव रावत के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहा मदनी ने होली मिलन कार्यक्रम में आए सभी लोगों के साथ मुलाकात की।

मौलाना अरशद मदनी सोमवार की सुबह करीब 10 बजे भाजपा नेता कर्नल राजीव रावत के गांव भायला स्थित आवास पर पहुंचे। मदनी के वहा पहुंचने से पहले ही मीडिया की टीम भाजपा नेता के आवास पर पहुंच गई थी।

होली मिलन कार्यक्रम में भाजपा नेता कर्नल राजीव रावत के साथ पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

कश्मीर का क्या मसला है यहां? – मौलाना अरशद मदनी

वहा मौजूद मीडिया के रिपोर्टरों ने जब मौलाना अरशद मदनी से बात किया और उनसे कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग पर सवाल पूछा तो मदनी उखड़े गए और कहा कश्मीर का क्या मसला है यहां?

आगे कहा कि यह पर्व भाई चारे का संदेश देता है। देश के नागरिक सब एक जुट रहे। हम सब का प्यार ऐसे ही बना रहे। मेरी अल्लाह से यही दुआ है।

गुलाल लगवाने से भी किया परहेज

मौलाना अरशद मदनी ने होली मिलन कार्यक्रम में सभी से गले लग कर होली की शुभकामनायें दी और जलपान किया। लेकिन जब पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मदनी को गुलाल लगवाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया।

उन्होंने कहा “होली मिलन के लिए रंग लगाना जरुरी नहीं हैं। इसके लिए दिल मिलना जरुरी है।” उन्होंने कहा कि देश के नागरिक सब एक जुट होकर रहे। हम सब के पूर्वज एक ही थे।

मनु और पैगंबर को बताया था एक

बता दें, अरशद मदनी ने ‘ओम’ और ‘अल्लाह’ तथा मनु और पैगंबर को एक बताया था। उन्होंने आगे कहा था कि “बहुसंख्यक समाज के पूर्वज हिंदू नहीं थे। बल्कि मनु थे, जो एक ओम यानी अल्लाह की इबादत करने वाले थे।” उनके इसी बयान के बाद बवाल मच गया था।

also read- होलिका दहन पर हिन्दू – मुस्लिम विवाद, घंटो तक पथराव में 3 लोग घायल, क्या है पूरा मामला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular