Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्याप्रभु श्री राम ने अयोध्या के इस घाट में ली थी जल...

प्रभु श्री राम ने अयोध्या के इस घाट में ली थी जल समाधि? यहां जानें पौराणिक कथा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Guptar Ghat Ayodhya: उत्तर प्रदेश की अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है और रामलला के प्राणप्रतिष्ठा भी 22 जनवरी 2024 को होने है। जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं।

इस मंदिर के अलावा भी अयोध्या में कई ऐसे घाट है जहा प्रभु श्रीराम ने मनुष्य रूप में अपनी लीलाएं दिखाई थीं। अयोध्या के पूरे 51 घाटों में कुछ घाटों का अपना ही विशेष महत्व है। इन्हीं में से एक गुप्तार घाट है। गुप्तार घाट को हरि घाट के नाम से भी जाना जाता है। तो चलिए जानते है कि इस घाट की क्या पौराणिक मान्यता है।

भगवान राम ने यहीं ली थीं समाधि

अयोध्या के पुजारियों का ये मानना है कि गुप्तार घाट(Guptar Ghat Ayodhya) ही वो घाट है जहां पर भगवान श्रीराम ने कई सालों तक अयोध्या पर राज्य करने के बाद इस घाट पर जल समाधि ली थी और बैंकुठ धाम के लिए चले गए थे। भगवान राम के शरीर को इस घाट के जल में गुप्त कर लेने की वजह से ही इस घटा को गुप्तार घाट के नाम से जाना जाने लगा। गुप्तार घाट की महिमा का वर्णन स्कंध पुराण में मिलती है, जिसमें गुप्तार घाट का नाम गौ प्रतारण कर दिया गया है।

श्री राम जन्मभूमि से कितनी दूरी पर स्थित है ये घाट

सरयू नदी के इस घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस घाट के दर्शन करने और स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सभी मनोकामना भी पूर्ण होती है। बता दें कि ये घाट अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि से तकरीबन 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तो वहीं हनुमान गढ़ी से इसकी दूरी मात्र 9 किलोमीटर पड़ती है।

ALSO READ: 

Ram Mandir: राममय हुआ अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव, पतंगों पर छाए भगवान राम 

Ram Mandir Inauguration: यूपी के इस गांव में भगवान श्री राम को लोग कहते हैं मामा, आश्रम में दर्शन से पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular