Sunday, May 19, 2024
HomeAasthaRam Mandir Inauguration: यूपी के इस गांव में भगवान श्री राम को...

Ram Mandir Inauguration: यूपी के इस गांव में भगवान श्री राम को लोग कहते हैं मामा, आश्रम में दर्शन से पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के आगरा में रुनकता इलाके के गांव सिंगना में श्रृंगा ऋषि का आश्रम है जहां भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की तैयारी है। श्रृंगी ऋषि ने राजा दशरथ के बुलाने पर अयोध्या आकर पुत्र कामेष्टि यज्ञ किया था। जिस कारण इस गांव के लोग भगवान राम को मामा बोलकर पुकारते है। इसके पिछे का कारण है कि राजा दशरथ की पुत्री यानी भगवान की बहन सांता कुमारी का विवाह ऋषि श्रृंगी के साथ हुआ था।

क्या है मान्यता (Ram Mandir)

यमुना किनारे सिंगना गांव में श्रृंगी ऋषि का आश्रम बना हुआ है। जहां की मानयता है कि यहां दर्शन करने से लोगों की मनोकामना पूरी होती है। मान्यता है कि जो पुत्र प्राप्ति की कामना लेकर श्रृंगी ऋषि के आश्रम आते है उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है। गांव के लोगों में आश्रम को लेकर बड़ी ही आस्था है। श्रृंगी ऋषि ने राजा दशरथ के बुलाने पर अयोध्या जाकर पुत्र कामेष्टि यज्ञ किया था तब जाकर राम लक्षण भरत शत्रुंघ जी का जन्म हुआ। श्री राम भगवान को मामा कहने वाले लोग 22 जनवरी के दिन भजन कीर्तन, भंडारा, हवन, कर दीप जलाकर प्राण प्रतिष्ठा को त्यौहार की तरह मनाएंगे।

ALSO READ: 

Shani Dev: इन राशि वालों के लिए 2024 बेहद शुभ, शनि देव कर देंगे मालामाल 

Ram Mandir: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान स्मार्ट फोन नहीं यूज कर सकेंगे पुलिसकर्मी, DGP ने दिए ये आदेश

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular