Wednesday, July 3, 2024
Homeराष्ट्रीयसोरेन के करीबी प्रेम पर ईडी का शिकंजा, अवैध खनन मामले में...

सोरेन के करीबी प्रेम पर ईडी का शिकंजा, अवैध खनन मामले में हुई गिरफ्तारी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, रांची (ED Action in Jharkhand )। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश पर ईडी का शिकंज कस गया है। ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेम को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रकाश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पारिवारिक मित्र अमित अग्रवाल के सहयोगी हैं। इससे पहले देर रात प्रेम प्रकाश के घर से दो एके-47, 60 कारतूस व दो मैगजीन मिली थी। बाद में रांची पुलिस ने बताया कि दोनों एके-47 प्रेम प्रकाश के नहीं बल्कि रात में उनके पास ठहरे दो पुलिस कॉन्सटेबल की है।

करीब 17 लोकेशन पर की गई छापेमारी जारी

ईडी ने अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद कई ठिकानों पर छापेमारी की है। झारखंड और बिहार के करीब 17 लोकेशन पर तलाशी अभियान जारी है। ईडी ने अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा, उसके सहयोगी बच्चू यादव को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के आधार पर ईडी ने ये छापे मारे। ईडी ने 8 जुलाई को मिश्रा व उसके सहयोगियों के 19 ठिकानों पर छापा मारा था।

यह भी पढ़ेंः आईटीवी नेटवर्क निभा रहा सामाजिक सरोकार : अनुराग ठाकुर

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular