Sunday, May 19, 2024
HomeHealth TipsExercise pills: अब एक्सरसाइज की जरूरत नहीं, बस एक गोली करेगी सारा...

Exercise pills: अब एक्सरसाइज की जरूरत नहीं, बस एक गोली करेगी सारा काम, जानें खासियत

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Exercise pills: आज के समय में सभी को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने की चाहत है। इसके लिए लोग घंटों तक मेहनत करते है। साथ में हेल्दी फल – सब्जियों का भी सेवन करते है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इसके लिए एक ऐसी दवा बनाई है कि इसको कहते ही आप सुपरफिट हो जाएंगे। जिसको खाने के बाद आपको किसी भी तरह की भी एक्सरसाइज की जरूरत नहीं होती हैं।

क्या है दवा की खासियत (Exercise pills)

इस दवा को खाने के बाद आपको किसी भी तरह की कसरत की जरूरत नहीं है। इस दवा को खाने के बाद आप स्वस्थ्य के साथ – साथ शारीरिक रूप से भी मस्त हो जाएंगे। फिलहाल, इस दवा का इस्तेमाल चूहे पर किया जा रहा है।

जिसका नाम एक्सरसाइज पिल (Exercise Pill) बताया जा रहा है। जब इस गोली को चूहों को खिलाई गई तो चूहे के शरीर का मेटाबॉलिज्म एकदम वैसा हो गया जैसा की आप कसरत कर के आए है। जिससे की चूहों की मांसपेशिया, फिटनेस और शारीरिक क्षमता भी काफी बढ़ गई।

मेटाबॉलिज्म में होगा सुधार

एक्सरसाइज पिल (Exercise Pill) का रासायनिक नाम SLU-PP-332 है। वैज्ञानिकों ने इस दवा को अमेरिकन केमिकल सोसाइटी में दिखाया। वही वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के लीड रिसर्चर और केमिस्ट बाहा एलगेंडी ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि इसको आराम से खाया जा सकता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है।

ये मांसपेशियों, दिमाग और दिल के ऊतकों में पाए जाते हैं। ये रिसेप्टर्स चयापचय, प्रतिरक्षा, सूजन, होमियोस्टैसिस, शारीरिक विकास, कोशिका वृद्धि और प्रजनन में मदद करते हैं।

शारीरिक क्षमता में 80 फीसदी की बढ़ोतरी

जब इस दवा को चूहे को दिया गया तो उसके शरीर में काफी परिवर्तन देखा गया। साथ ही जब चूहे को दवा का दो डोज दिया गया तो उसकी क्षमता 10 गुनी हो गई।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular