Monday, July 8, 2024
HomeBreaking NewsFarrukhabad News : SOG टीम व पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सैनिक...

Farrukhabad News : SOG टीम व पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सैनिक के घर से लाइसेंसी हथियार चुराने जैसे कई मामले दर्ज

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Farrukhabad News फर्रुखाबाद : Farrukhabad News SOG व फतेहगढ़ पुलिस ने 25000 के इनामी शातिर चोर को मुठभेड़ के बाद दबोचा। गोली लगने से घायल चोर को पुलिस ने जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती।

पुलिस पर की फायरिंग

दरअसल, यह मामला फर्रुखाबाद के कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में ग्राम धंसुआ के पास का है। जहाँ SOG व फतेहगढ़ पुलिस ने 25000 के इनामी शातिर चोर को मुठभेड़ के बाद दबोचा। एसओजी व फतेहगढ़ कोतवाली ने पुलिस मुखबिर की सूचना पर धंसुआ के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। उस दौरान पुलिस को देख आरोपियों ने भगाने का प्रयास किया।

जब पुलिस टीम ने आरोपित को ललकारा तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गयी, जिससे वह घायल हो गया। एसपी ने बताया कि शातिर बदमाश की हालत ठीक है, उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गोली लगने से घायल चोर को पुलिस ने जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। इस मुठभेड़ की जानकारी पर एसपी विकास कुमार, एएसपी डॉ संजय सिंह, सीओ सिटी प्रदीप सिंह जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे। जहाँ उन्होंने अपराधियों से पूछताछ की।

एसपी विकास कुमार ने दी जानकारी

एसपी विकास कुमार ने बताया की आरोपित शातिर किस्म का अपराधी है। इसके ऊपर एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। फतेहगढ़ क्षेत्र में हाल ही में सैनिक के घर से लाइसेंसी हथियार व जेवरात चोरी करने के मामले में शातिर आरोपित था। आरोपित का नाम बड़े लला राजपूत उर्फ अहिवरन है जो थाना कादरी गेट के श्याम नगर का निवासी है।

Also Read – Varanasi News : काशी में बिकने लगी चंद्रयान-3 वाले लड्डू गोपाल, होने वाली है सबसे ज्यादा बिक्री

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular