Monday, July 8, 2024
Homeराष्ट्रीयFire News in Delhi गोकुलपुरी में लगी भीषण आग, 7 लोगों की...

Fire News in Delhi गोकुलपुरी में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत; 60 झुग्गियां जलकर खाक

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली : 

Fire News in Delhi: दिल्ली स्थित गोकलपुरी की झोपड़पट्टी में देर रात आग ने जमकर तांडव मचाया। अचानक लगी इस आग में झुलसने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस अग्निकांड में तीस से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गई हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। गोकलपुरी के पीड़ितों के अनुसार जिस समय आग लगी उस समय सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा (Fire News in Delhi)

अचानक से आधी रात को लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो लोग नींद से जगे उसके बाद अपने तौर पर आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए। इस दौरान किसी ने फायर बिग्रेड को फोन किया। उसके बाद सुबह चार बजे के बाद ही आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार शव बुरी तरह से जल चुके हैं। जिसकी वजह से उनकी पहचान भी नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस दौरान यह पता लगाने का प्रयास भी किया जाएगा कि कौन सा शव किसका है।

(Fire News in Delhi)

Also Read : PM Narendra Modi visit Gujarat : गुजरात में पीएम ने फूंका चुनावी बिगुल, रोड शो के बाद पंचायत प्रतिनिधियों से करेंगे बात

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular