Tuesday, June 25, 2024
HomeBreaking Newsयमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर! नोएडा से आगरा की ओर जाने...

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर! नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले 20 वाहन टकराए

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Yamuna Expressway: आज सुबह बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे पर पर इसका असर देखने को मिला है। ताजा सूचना के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के पास 20 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इस घटना से मौके पर काफी लंबा जाम लग गया था। राहत की खबर ये है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

आगरा में भी 1 दर्जन वाहनों की भीड़त 

यूपी के आगरा में भी बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण तकरीबन 1 दर्जन वाहनों की भीड़त हुई। इन हादसों में 1 व्यक्ती की मौत तो आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। वाहनों की टक्कर के कारण वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की सूचना दी। घायलों का इलाज चल रहा है।

क्षतिग्रस्त वाहनों से लोग समान लूटते आए नजर

हादसे में एक मुर्गी से लदी हुई गड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई। मौके पर मौजूद राहगीरों की भीड़ मुर्गी लूटने में जुट गई। जिसमें से कई लोग गाड़ी से मुर्गी लूट कर ले गए। वहीं अन्य क्षतिग्रस्त वाहनों से लोग सामान को लूटते हुए दिखे। मौके पर मजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ALSO READ: 

Ram Mandir: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के साथ ‘आत्मनिर्भर’ होगा श्री राम मंदिर, बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष सुविधाएं 

Varanasi: श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भिखारियों ने दिखाई आस्था, किया 4 लाख का दान

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular