Monday, July 1, 2024
Homeउत्तर प्रदेशआगराGold Loot: ढाई किलो सोना लूटा, दो सराफा व्यापारियों को पुलिस ने...

Gold Loot: ढाई किलो सोना लूटा, दो सराफा व्यापारियों को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज), Gold Loot: जयपुर के एक व्यापारी के कर्मचारी से ट्रेन में ढाई किलो सोना लूट लिया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने दिल्ली के दो सोना-चांदी व्यापारियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है।

यह है पूरा मामला

मनीष सोनी के कर्मचारी जयपुर के पटेल नगर निवासी प्रदीप सिंह के साथ जनवरी में ठगी हुई थी। फर्जी पुलिस अधिकारी ने प्रदीप को चेकिंग के लिए ट्रेन से उतारा। वह सोना लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कुछ दिन पहले ही वारदात का खुलासा किया था।

ये भी पढ़ें: Police Encounter: बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, एक गिरफ्तार

बताया गया था कि वारदात को वीरेंद्र कुमार, गंगापुर सिटी निवासी विष्णु और पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी माखन लाला मीना ने अंजाम दिया था। पुलिस ने 20 जून को विष्णु को जेल भेज दिया था। माखन लाला मीना अग्रिम जमानत पर है।

पुलिस रिमांड पर लिया

पुलिस ने 23 जून को वीरेंद्र कुमार मीना के साथ त्रिलोचन भल्ला और मानव मेहता को जेल भेजा था। त्रिलोचन और मानव दिल्ली के रहने वाले हैं। वे सर्राफा कारोबारी हैं। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि दिल्ली के सर्राफा कारोबारी त्रिलोचन भल्ला और मानव मेहता को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीम दोनों आरोपियों को दिल्ली ले गई है। दोनों ने जालसाजों से सोना खरीदा था। इसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Rishikesh News: ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कामयाबी! ड्रग पेडलर को 25 लाख की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular