Tuesday, July 9, 2024
HomeTechGoogle: गूगल चलाने वाला हर शख्स ध्यान दें, अब फ्री में नहीं...

Google: गूगल चलाने वाला हर शख्स ध्यान दें, अब फ्री में नहीं चला पाएंगे

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Google:गूगल दुनिया का सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला सर्च इंजन है। इसके माध्यम से लोगों के मुश्किल से मुश्किल सवाल का जवाब मिल जाता है।  क्योंकि गूगल बिना सबके जवाब बिना कुछ लिए आसानी से दे देता है। जरा सोचिए अगर गूगल, आप जो सर्च करते है उसके बदले में पैसा मांग ले तो क्या होगा?

क्या है गूगल का नया नियम ?

गूगल इन दिनों नई योजना पर काम कर रहा है। भविष्य में ऐसा हो सकता है कि गूगल पर सर्च करने के लिए हमें कुछ चार्ज देना पड़े। गूगल इन दिनों एआई बेस्ट सर्च इंजन पर काम कर रहा है, जिसे पूरा हो जाने के बाद अपने यूजर्स से एआई गूगल सर्च के लिए कुछ जार्च कर सकता है।  इससे पहले भी गूगल ने एआई बेस्ट चैटबॉट मॉडल जेमिनी मार्केट में लॉन्च कर चुका है। इसके बाद अब गूगल अपने सर्च इंजन में भी एआई टेक्नोलॉजी को शामिल करने की  योजना बना रहा है।

Also Read- UP: सपा विधायक के खिलाफ FIR कराने वाली महिला के नातिन गायब, अपहरण की आशंका

गूगल की क्या है रणनीति ?

द फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल अपने सर्च इंजन में एआई शामिल करने जा रहा है। इस एआई आने के बाद यूजर्स को गूगल पर सर्च करने के लिए भी पैसे देने पड़ सकते हैं। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कंपनी के गूगल वन सब्सक्रिप्शन प्लान में एआई द्वारा जेनरेटरेिटव गूगल सर्च का फीचर जोड़ा जा सकता है। हालाँकि, एआई फीचर का उपयोग किए बिना गूगल सर्च में कुछ भी सर्च करना फ्री रह सकता है।

अभी तक गूगल पर सर्च करने के आपको कुछ पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन कई बार आपको सर्च रिजल्ट के साथ कई कंपनियों के प्रचार देखने को मिल जाते हैं। कई लोग इसे देखना नहीं चाहते, फिर भी उन्हें देखना पड़ता है। क्योंकि गूगल उसी विज्ञापन से पैसे कमाता है। ऐसे में गूगल एआई सर्च लॉन्च होने के बाद संभव है कि गूगल इस पेड सर्विस में कोई प्रचार नहीं दिखाएगा। हालांकि गूगल ने इसके बारे में कोई अधिकारिक बयान साझा नहीं की है।

Also Read- UP: बेटा फर्जी आयकर अधिकारी, घरवालों ने खुश होकर दिलाई कार

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular