Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsGorakhpur News : अश्लील गाना बजाने से मना करने पर फायरिंग कर...

Gorakhpur News : अश्लील गाना बजाने से मना करने पर फायरिंग कर हत्या, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Gorakhpur News सुशील कुमार, गोरखपुर : बर्थडे पार्टिय में अश्लील गाना बजने पर युवक ने उसको रोका। जिस पर आरोपी ने अवैद्य तमंचे से फायरिंग कर दी।

क्या है पूरा मामला

यह मामला बड़हलगंज थाना क्षेत्र के रुदौली गांव की है। जहा आसपास कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली पर बर्थडे पार्टी मना रहे थे, और उसमे अश्लील गाने भी बजा रहे थे। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उन लोगों को अश्लील गाना बजाने से मना किया।

इसके बाद वहां विवाद हो गया ,किसी तरह मौके पर मौजूद संभ्रांत लोगो और ग्राम प्रधान द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया।

जिसके बाद यह मामला शांत हुआ, लेकिन अगले दिन 25 तारीख की सुबह सुनील यादव अपने कुछ साथियो के साथ गांव में पहुँचा, और लोगों से पूछताछ करने लगे कि कल किन लोगों ने हमारे लोगों से वाद विवाद किया था।

जब वहा मौजूद लोगों ने कोई जानकारी नहीं दिया। तो यह आगबबूला हो गए, और लोगो को गाली गुप्ता देते हुए, मारपीट करने लगें।

40 वर्षीय युवक को लगी गोली

इस दौरान बीच बचाव करने आए 40 वर्षीय राजकुमार को गोली लग गई। जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है। लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई थी।

इसी बीच डवनाडीह के रहने वाले मुख्य अभियुक्त सुनील यादव सहित उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आलाकत्ल तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया।

पुलिस ने बेटे की तहरीर पर कई लोगों के ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में लगी जुट गई। इसी बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य अभियुक्त सुनील यादव पुत्र स्वर्गीय जवाहिर यादव निवासी ग्राम डवनाडीह थाना बड़हलगंज को गिरफ्तार किया है।

इसके ऊपर एक दर्जन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। वही जय हिंद यादव पुत्र राजेश यादव और सचिन यादव पुत्र स्वर्गीय अखिलेश यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी आपस में पट्टीदार हैं।

इनके ऊपर हत्या, sc-st सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर,एक जिंदा कारतूस,दो ट्रैक्टर ट्राली और बोलेरो गाड़ी बरामद किया है ।

Also Read – एक बार फिर निशाने पर वंदे भारत ट्रेन, आरोपियों ने की पत्थरबाजी, बुरी तरह सहम गए यात्री

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular