Tuesday, July 2, 2024
HomeAccident NewsGreater Noida Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, कई लोगों की...

Greater Noida Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, कई लोगों की मौके पर मौत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज) Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर जिरे प्वाइंट से 25 किलोमीटर दूर आज शनिवार की सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये हादसा दो गाड़ियों के टक्कर होने की वजह से हुआ है। टक्कर इतना खतरनाक था कि वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।

शनिवार की सुबह की है ये घटना

यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह एक भयानक हादसा होने से हड़कंप मच गया है। एक तेज रफ्तार गाड़ी ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी है। दोनों कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के वक्त ही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अबतक पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। तो वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

आगरा जाने वाली लेन पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार से थे। सभी लोग जेजे कॉलोनी, फेस-3 मदनपुर खादर, थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सभी वैन पर सवार होकर झारखंड जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक यह हादसा ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वाली सड़क पर हुआ है।

हादसे में मरने वालों के नाम

उपेंद्र बैठा उम्र 38 वर्ष, बिजेंद्र बैठा उम्र करीब 36 वर्ष, -कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा उम्र 30 वर्ष, ज्योती पुत्री बिजेंद्र बैठा उम्र 12 वर्ष और सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा उम्र 45 वर्ष

Also Read:  योगी सरकार का बड़ा फैसला, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों में खुशी की लहर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular