Monday, May 20, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGyanvapi ASI 6th Day Survey: ज्ञानवापी मामले में गुंबद खोलेंगे राज? जानें...

Gyanvapi ASI 6th Day Survey: ज्ञानवापी मामले में गुंबद खोलेंगे राज? जानें इन पांच दिन के सर्वे में ASI के हाथ क्या-क्या लगा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Gyanvapi ASI 6th Day Survey: उत्तर प्रदेश में सर्वेक्षण के छठे दिन ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की एक टीम वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में थोड़ी देर में पहुंचेगी। जहां पर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा तैनात सुरक्षा बल आज छठा दिन भी अपना सर्वेक्षण जारी रखेगा। जिसको लेकर सुबह 8 बजे से एएसआई की टीम सर्वेक्षण करना शुरु कर देगी। वहीं आज हम आपको बताएंगे इन पांच दिनों में एएसआई की टीम को सर्वे में क्या- क्या हाथ लगा।

रंगाई- पुताई से संबंधित साक्ष्य जुटाए

ज्ञानवापी सर्वे के पांचवे दिन(मंगलवार) को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(एएसआई) की ने अपना सारा ध्यान तीनों गुंबदों पर रखा। वहीं टीम द्वारा निर्माण कार्य और रंगाई- पुताई से संबंधित साक्ष्य जुटाए। ज्ञानवापी में एएसआई की टीम ने अभी तक पुताई में इस्तेमाल सामग्री का नमूना लिया। साथ ही ढ़ाचे के हिसाब से डायग्राम तैयार किया गया।

गुंबद की लंबाई- चौड़ाई को एक कागज पर उतारा

एएसआई टीम द्वारा गुंबद की लंबाई- चौड़ाई को एक कागज पर उतारा गया। इसी के साथ ही जानवापी में तीनों गुंबदों की जांच को मंगलवार को भी जारी रखा। वहीं सर्वेक्षण के दौरान गुंबद पर चढ़ने के प्रयास मामले की भी जांच की जाएगी। बता दें, सोमवार को जब टीम द्वारा सर्वे को खत्म किया गया तो देखा की एक युवक सीढ़ी के सहारे गुंबद पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। जिसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा।

धार्मिक चीजों का भी सम्मान किया जा रहा

वहीं इस मामले में हिंदू पक्ष की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई गई है। साथ ही एएसआई द्वारा धार्मिक चीजों का भी सम्मान किया जा रहा है। बताते चलें टीम ने गुंबद की जांच करने पर धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच के लिए नंगे पैर अंदर गए।

Also Read: UP Legislature: अखिलेश यादव ने बेरोजगारी पर कसा तंज, तो CM ने दिया जवाब, बोले- अब नेता विरोधी दल को जनसंख्या की चिंता होने…

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular