Sunday, May 19, 2024
HomePoliticsGyanvapi Masjid Case:इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्ञानवापी मामले की सुनवाई,मंत्री रघुराज सिंह का...

Gyanvapi Masjid Case:इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्ञानवापी मामले की सुनवाई,मंत्री रघुराज सिंह का बड़ा बयान आया सामने…

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Gyanvapi Masjid Case:उत्तरप्रदेश का ज्ञानवापी मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मामले के बीच मंत्री रघुराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने देशभर की 400000 मस्जिदों को हिंदू समाज के लोगों को वापस करने की मांग की है।

मंत्री रघुराज सिंह का दावा..

मंत्री रघुराज सिंह ने दावा किया है मुगलों ने मंदिरों पर हमला मस्जिद बना ली थी।मंत्री रघुराज सिंह ने आगे कहा देश में शांति कायम रखना दूसरे पक्ष का भी काम है। वही हिन्दुस्तान में मुसलमानों की जनसंख्या 25 करोड़ और हिन्दुओं जनसंख्या की 120 करोड़ हैं। उन्होंने कहा हिंदू भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

ताजमहल का नाम तेजो महल था

बता दें, मंत्री रघुराज सिंह ने आरोप लगाया कि देश भर के 400000 मंदिरों पर मुसलमानों ने कब्जा कर मस्जिद का निर्माण करा रखा है। इन मस्जिदों को मुसलमानों के कब्जे से मुक्त कराकर हिंदुओं को सौंप देना चाहिए।उन्होंने आगे कहा ताजमहल का नाम तेजो महल था, लेकिन मुगलों ने इसका नाम बदलकर ताजमहल कर दिया। कोर्ट के माध्यम से सारे मंदिर हिंदुओं को मिलने चाहिए।

मंत्री रघुराज सिंह का ओवैसी  के बंधुओं पर भी हमला 

इस दौरान मंत्री रघुराज सिंह ने ओवैसी बंधुओं पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने आगे कहा कि जो हिन्दुओं की बात करेगा वही सत्ता में रहेगा। इसलिए आज बीजेपी की सत्ता देश पर राज कर रही है।

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का राम भक्तों को आमंत्रण

बता दें कि ज्ञानवापी मामले के बाद अब कई हिंदू संगठनों द्वारा अन्य मस्जिदों पर भी कार्रवाई करने की मांग उठा रहे हैं। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कल राम भक्तों का आमंत्रण किया था। उन्होंने कहा था कि बाबरी मस्जिद की तर्ज पर करणी सेना देश भर की मस्जिदों को तोड़कर मंदिर बनाने का काम करेगी।

AISO READ

Mansa Devi Temple: भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण दरक रहा मनसा देवी मंदिर का पहाड़, 12 हजार लोग पर मडरा रहा खतरा!

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular