Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तराखंडHaldwani News: नदी में नहाने उतरी महिला, पति और बेटे के सामने...

Haldwani News: नदी में नहाने उतरी महिला, पति और बेटे के सामने बही, मौत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Haldwani News: दो साल के बेटे और पति को साथ लेकर हल्द्वानी की गौला नदी में नहाने गई महिला पानी के तेज बहाव में बह गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने डेढ़ घंटे बाद शव नदी से बाहर निकाला।

फिरोजाबाद के कोटला रोड, टापा चौराहा श्रीफल कालोनी निवासी 24 वर्षीय शिवानी पत्नी राजकुमार बीते सोमवार को पति व बेटे के साथ काठगोदाम रिश्तेदारी में आई थी। परिवार घूमने नैनीताल भी गया था।

रिश्तेदारी में आई थी महिला

मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे महिला अपने बच्चे, पति व रिश्तेदारों के साथ काठगोदाम रेलवे लाइन ठोकर के पास नदी किनारे गई। इस बीच महिला व उसकी रिश्तेदार अनमोल नहाने के लिए नदी में चले गए। शिवानी पानी के तेज बहाव में बह गई।

डेढ़ घंटे रेस्क्यू अभियान के बाद मिला शव

सूचना पर दमुवाढूंगा चौकी इंचार्ज महेंद्र राज व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। डेढ़ घंटे रेस्क्यू अभियान के बाद शाम 7 बजे शीशमहल के पास गौला से महिला का शव बरामद हुआ।

Read more: Joshimath News: सरकार ने जोशीमठ को दिया बड़ा तोहफा, पुनर्विकास के लिए 1800 करोड़ मंजूर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular