Friday, July 5, 2024
HomeUncategorizedअब रुश्दी की समर्थक हैरी पॉटर की लेखिका को मिली धमकी

अब रुश्दी की समर्थक हैरी पॉटर की लेखिका को मिली धमकी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (JK Rowling received death threats)। मशहूर लेखक सलमान रुश्दी की समर्थक व चर्चित उपन्यास हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को भी जान से मारने की धमकी मिली है। राउलिंग ने रुश्दी के समर्थन में एक ट्वीट किया था। इसके बाद ही यह धमकी मिली है। दरअसल, 57 वर्षीय लेखिका राउलिंग ने रुश्दी पर हमले के बाद ट्विटर पर लिखा था कि इस तरह की घटना से वह आहत हैं। उम्मीद है कि रुश्दी जल्द ठीक हो जाएंगे। उनके इस ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने लिखा कि चिंता मत करो। अगला नंबर तुम्हारा है।

ट्वीट का स्क्रीनशॉट किया शेयर

Harry Potter author now threatened by Rushdie's supporter

राउलिंग ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। इस धमकी के बाद राउलिंग के समर्थन में कई लोगों ने ट्वीट किया। इसके बाद स्क्रीनशॉट साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि आप लोगों के समर्थन के लिए शुक्रिया। जिस ट्विटर हैंडल से राउलिंग को धमकी मिली है, उसने रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार की तारीफ की है। लिखा है कि वह शिया योद्धा व क्रांतिकारी है। धमकी मिलने के बाद राउलिंग ने ट्विटर को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्विटर को टैग करते हुए लिखा, ये आपकी गाइडलाइंस हैं, ना?

यह भी पढ़ेंः आजादी का अमृत महोत्सव : हर घर पर फहराएं विजयी विश्व तिरंगा प्यारा : कार्तिक शर्मा

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular