Friday, July 5, 2024
HomeHealth TipsHealth Tips: बाजरे की रोटी से मिलने वाले फायदे आपको चौंका देंगे,...

Health Tips: बाजरे की रोटी से मिलने वाले फायदे आपको चौंका देंगे, ये बीमारियां रहेंगी हमेशा दूर

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़ ),हेल्थ : हम सभी अपने घरों में गेंहूं के आटे से बनी रोटियां ही खाते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे है जो गेंहू की जगह बाजरे की रोटी खाना पसंद करते हैं। खासकर कि सर्दियों के मौसम में आपने लोगों ने बाजरे की रोटी और सरसों का साग का स्वाद तो जरूर लिया होगा। बाजरा न केवल पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने का काम करता है बल्क‍ि ये कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है।बाजरे की रोटी सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। जिसको खाने से आप सेहत संबंधी परेशानियों से बच सकते है। तो जानें इससे होंने वालें फायदें….

बाजरा खाने के यह फायदे:-

1. वजन रहेगा कंट्रोल:-
बाजरे का सेवन करने से एनर्जी मिलती है। ये ऊर्जा एक बहुत अच्छा स्त्रोत है।इसके अलावा अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो भी बाजरा खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, बाजरा खाने के काफी देर तक भूख नहीं लगती है। जिससे वजन कंट्रोल रहता है।

2 . स्किन का रखे ख्याल:-
बाजरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन की झुर्रियों को कम करते हैं। इससे चेहरे पर चमक आती हैं। यह आपके स्किन में कसावट पैदा करते हैं। इसके नियमित सेवन करने से एजिंग साइन से भी बचा जा सकता है।

3. पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक:-
इसमे भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं। जो की आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक हैं। बाजरे के सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

4 . बैड कोलेस्टॉल कम करे:-
अगर आप चाहते हैं कि खराब कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर में इकट्ठा ना हो तो इसका सेवन करना शुरू कर दीजिए। वहीं जिनके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है उन्हें तो इसे जितनी जल्दी हो खाना शुरू कर देना चाहिए।

5 . दिल का दौरा रोके:-
आजकल के दौर में बहुत कम उम्र में ही लोग दिल से जुड़े रोगों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में इसका सेवन करते हैं सर्दियों में तो हार्ट अटैक के जोखिम से बच जाएंगे। बाजरे में मैग्नीशियम होता है जो दिल के लिए अच्छा होता है।

Also Read: Roorkee News: क्रिकेट एसोसिएशन पर भेदभाव का आरोप, खिलाड़ियों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular