Monday, May 20, 2024
HomeEducationहिंदी दिवस: हिंदी लिखने-बोलने में बच्चा करता है गलती, तो अपनाएं ये...

हिंदी दिवस: हिंदी लिखने-बोलने में बच्चा करता है गलती, तो अपनाएं ये तरीके

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), हिंदी दिवस: हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। हिंदी भारत में बोली जाने वाली सबसे आम भाषाओं में से एक है। उत्तर भारत में बोलने और जरूरी काम पूरा करने के लिए हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। भारत के दूसरे हिस्सों में भी हिंदी भाषा फेमस हो रही है। हालांकि, इन दिनों बच्चे अंग्रेजी भाषा से ज्यादा परिचित होते जा रहे हैं। ऐसे में कुछ बच्चों के लिए इसे सीखना एक समस्या बन सकती है। अगर आपका बच्चा हिंदी लिखने या फिर बोलने में गलतियां करता है, तो आप अपने बच्चों को हिंदी सीखाने के लिए इन तरीकों को अपना सकते हैं।

बच्चे को कैसे बोलना-लिखना सिखाएं हिंदी

  • हिंदी में करें बात–  अगर आप अपने बच्चों के आसपास हिंदी बोलते हैं, तो यह बच्चे को हिंदी में बोलने के लिए प्रोत्साहित करता है। कोशिश करें कि आप बच्चे के आसपास ज्यादातर हिंदी में ही बात करें ताकि बच्चा आपकी बात सुनकर सीख सके।
  • सही से बोलें- जब आप बच्चे के साथ हिंदी में बात करें तो ध्यान रखें कि आप शब्दों का सही उच्चारण करें। ऐसा करने पर बच्चा सही शब्द बोलता है और सही तरीके से लिखता भी है।
  • लिखवाएं बार-बार– बच्चा अगर हिंदी और हिंदी की मात्राएं लिखने में गलती करता है तो उसे हिंदी सिखाने के लिए उसे बार बार लिखवाएं। ऐसा करने से बच्चा अपनी गलतियों को पहचान पाएगा और सुधार कर सकेगा।

Read more: Dehradun News: उत्तराखंड के विकास में काम कर रही 17 संस्थाओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular