Tuesday, July 9, 2024
Homeउत्तराखंडIndependence Day 2023: सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, कार्यक्रम में मौजूद लोगों...

Independence Day 2023: सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, कार्यक्रम में मौजूद लोगों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Independence Day 2023: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पद से पुलिसकर्मियों को नवाजा। इससे पहले उन्होंने सीएम आवास में ध्वजारोहण कर वहां मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई थी।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। आज भारत समर्थ, समरस एवं शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।

प्रदेश में अतिवृष्टि से काफी नुकसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है। प्रदेश में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि से प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है एवं उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

सीएम ने बताई भविष्य की कार्ययोजना

-सस्ते दामों पर भवन निर्माण की सामग्री घर तक पहुंचाने लिए पोर्टल बनाया जाएगा।

-‘मुख्यमंत्री जच्चा-बच्चा योजना’ को शुरू किया जाएगा। इसमें गर्भवती महिलाओं को एयरलिफट करने की भी सुविधा होगी। इस सुविधा को 108 एंबुलेंस से जोड़ा जाएगा।

-कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में नि:शुल्क किताबें मिलेंगी।

-बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए मोबाइल आंगनबाड़ी केंद्र शुरू किए जाएंगे।

-‘अग्निवीर योजना’ को लेकर हुए आंदोलनों में शामिल युवाओं पर दर्ज मुकदमें वापस लिए जाएंगे।

-राज्य के प्रमुख चौराहों का नाम प्रदेश की महान विभूतियों के नाम पर रखे जाएंगे।

-विधवा महिलाओं को रोजगार देने के लिए ‘सीएम एकल स्वरोजगार योजना’ शुरू होगी।

-‘मुख्यमंत्री पर्वतीय विकास योजना’ के तहत दोनों मंडलों में एक-एक मॉडल सिटी बनाई जाएगी।

-विकासनगर में यमुना के किनारे हरिपुर में पौराणिक मंदिरों का स्वरूप बदला जाएगा।

-सीमांत क्षेत्रों के जनजाति गांव के विकास की योजना तैयार होगी।

-एक से आधिक प्रतियोगिता में पास हुए युवाओं के लिए प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। इसके लिए एक समय निर्धारित होगा।

-कुटीर उद्योग के लिए यूनिटी मॉल की स्थापना होगी।

अपना सर्वोच्च बलिदान देने वालों को भुलाया नहीं जा सकता : राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कहा, महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी एवं सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से कहा, हम सभी संकल्प लें कि देश-प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। यही प्रयास आजादी के नायकों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। देश ने आजादी के इन 76 वर्षों में सभी चुनौतियों का सामना मजबूती से किया है। देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं।

कहा, हमारे देश ने 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लिया है। इसलिए आने वाले अमृतकाल के 24 वर्षों में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमारे कुछ उत्तरदायित्व हैं। पर्यावरण संतुलन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड भी मजबूत इरादों से निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

कहा, उत्तराखंड ने जी-20 के तीन सम्मेलनों का सफलतापूर्वक आयोजन कर देवभूमि की एक अलग पहचान स्थापित की है। चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के साथ ही यहां इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रेल मार्गों के निर्माण से भविष्य में यात्रा और भी सुगम एवं सुविधाजनक करने के लिए लगातार कार्य जारी है।

ALSO READ: 

Mana Village Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी ने किया उत्तराखंड के ‘माणा’ गांव का किया जिक्र, बोले- देश का आखिरी नहीं, पहला गांव है ‘माणा’ 

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, भूस्खलन के कारण 342 सड़कें बंद 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular