होम / Ajab Gajab : 8 महीने तक जेल में रहा ये कबूतर, जानिए क्या रही वजह

Ajab Gajab : 8 महीने तक जेल में रहा ये कबूतर, जानिए क्या रही वजह

• LAST UPDATED : February 1, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Ajab Gajab : हम आए दिन दुनिया में ऐसी खबरें देखते और सुनते हैं जो हमें हैरान कर देती हैं। कभी-कभी बकरी को घास और पेड़ के पत्ते खाने के लिए दंडित किया जाता है। तो कभी-कभी ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जिनमें बिल्ली कुत्ते को डांटती हुई नजर आती है। आज की खबर भी कुछ ऐसी ही है। जो आपको हैरान भी कर सकता है और डरा भी सकता है।

क्योंकि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। खबर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से जुड़ी है। आपको बता दें कि पिछले साल मुंबई में जासूसी के आरोप में एक कबूतर पकड़ा गया था। जिसे 8 महीने बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस ने इस कबूतर पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया था। कबूतर को मुंबई के बाई सकरबाई दिनशॉ पेटिट अस्पताल में हिरासत में रखा गया था। आपको बता दें कि कबूतर के पैरों में कुछ चीजें बंधी हुई थीं और उन पर चीनी भाषा में संदेश लिखे हुए मिले।

कबूतर को 17 मई 2023 को पकड़ा गया था (Ajab Gajab)

इस कबूतर को पिछले साल 17 मई को चेंबूर के राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के पास पीर पाउ जेट्टी से पकड़ा गया था। जिसमें उसके दोनों पैरों में तांबे और एल्यूमीनियम की एक-एक अंगूठी मिली। जिसमें इस पक्षी के पैरों पर चीनी भाषा में कुछ लिखा भी था।

कबूतर आरोपों से बरी

जब पुलिस ने कबूतर के पैर में बंधी अंगूठी पर चीनी भाषा में कुछ लिखा देखा तो उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद अंगूठी की जांच कराने के लिए कबूतर को फॉरेंसिक लैब भेजा गया। कबूतर के बारे में आरसीएफ पुलिस स्टेशन के एसआई रवींद्र पाटिल ने कहा कि यह ताइवान में एक रेसिंग प्रतियोगिता में भाग लेता था। जहां से ये भारत के लिए उड़ान भरी थी। कुछ समय बाद पुलिस ने कबूतर की जांच की जिसके बाद उसे जासूसी के आरोप से बरी कर दिया गया। ऐसे में अब कबूतर आज़ाद हो गया है।

ALSO READ: 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox