होम / राहुल गांधी ने पूछी पत्रकार की जाति, जानें क्या है इस पर जनता की राय

राहुल गांधी ने पूछी पत्रकार की जाति, जानें क्या है इस पर जनता की राय

• LAST UPDATED : February 26, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी की निगाहें पार्टियों के साथ-साथ मीडिया की तैयारियों पर भी हैं। जनता को सच दिखाना मीडिया का काम है। लेकिन अब मीडिया पर हमला आम बात होती जा रही है। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव पास आ रहे वैसे- वैसे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पत्रकारों पर हमले भी शुरू हो गए हैं।

पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के रायबरेली में इंडिया न्यूज के रिपोर्टर के साथ बदसलूकी की थी। इसके बाद, आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के समर्थकों ने पार्टी विधायक के खिलाफ एक लेख प्रकाशित करने के लिए कुरनूल शहर में एक तेलुगु अखबार के कार्यालय पर हमला किया। ऐसे में आज इंडिया न्यूज़ ने अपने प्राइम टाइम शो एक सर्वे कराया। जिममें राहुल गांध का मीडिया के साथ व्यवहार को लेकर कुछ सवाल किए गए।

इंडिया न्यूज़ द्वारा जनता से पूछे गए सवाल….

  • सवाल- क्या राहुल गांधी की पत्रकारों को जातियों में बांटने की राजनीति सही है?
    जनता का जवाब-
  1. हां-                19.76%
  2. नहीं-              76.54%
  3. कह नहीं सकते-   3.70%
  • सवाल- राहुल गांधी बार-बार पत्रकारों से नाम, जाति, मालिक का नाम पूछते हैं, इसे आप क्या मानते हैं?
    जनता का जवाब-
  1. मीडिया पर हमला –  13.58%
  2. पत्रकारों का अपमान-  61.74%
  3. राहुल गांधी की कुंठा-   6.17%
  4. कह नहीं सकते-          18.51%
  • सवाल- इंडिया न्यूज़ के पत्रकार से बदसलूकी और मारपीट पर क्या राहुल गांधी को बिना शर्त माफ़ी मांगना चाहिए?
    जनता का जवाब-
  1. हां-        82.71%
  2. नहीं-        14.81%
  3. कह नहीं सकते-    2.48%
  • सवाल- आज मीडिया और न्यायपालिका में जाति का सवाल उठाकर राहुल गांधी क्या हासिल करना चाहते हैं?
    जनता का जवाब-
  1. अपनी कमजोरी पर पर्दा – 28.39%
  2. राजनीतिक फ़ायदा उठाना-  37.05%
  3. ब्रांड मोदी कमजोर करना-22.22%
  4. कह नहीं सकते-12.34%

यह भी पढ़ें:- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox