CAA लागू होने पर सीमा हैदर ने बांटी मिठाई, जानिए प्रदेश के मुस्लिमों ने क्या कहा

India News UP (इंडिया न्यूज़), CAA: पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आईं सीमा हैदर ने भारत में लागू नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का समर्थन किया। उन्होंने दिल्ली के ग्रेटर नोएडा में अपने दूसरे पति सचिन मीना के घर पर भी पटाखे फोड़े। सीमा हैदर ने मोदी सरकार को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपना वादा पूरा किया है। पुलिस ने दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च भी निकाला। इस कानून के समर्थकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

मौलाना मुफ्ती ने किया स्वागत

वहीं, भारत सरकार द्वारा लागू किए गए आदेश से देश भर में CAA को लेकर फिर चर्चाएं गर्म हो गई है और कुछ लोग मुसलमानो को भयकाने, डराने और गुमराह करने में लग गए हैं। इस मुद्दे पर मौलाना मुफ़्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने भारत सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू किये जाने का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि यह कानून भारत सरकार पहले ही ला चुकी है, लेकिन विरोध के कारण इसे अभी तक लागू नहीं किया जा सका है। मौलाना ने इस कानून का विरोध करने वालों को समझाया कि यह कानून भारत में रह रहे अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश के लोगों के लिए है जिन्हें अभी तक नागरिकता नहीं मिल पाई है।

अन्य मुसलमानों को स्वीकार करने की सलाह दी

मौलाना ने कहा कि इस कानून का अध्ययन करने के बाद यह साफ है कि भारत के मुसलमानों का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इसका समर्थन करते हुए मुसलमानों से इसे समझने और स्वीकार करने को कहा। मौलाना ने उन लोगों को भी समझाया जो मुसलमानों को डरा रहे हैं और इस कानून का असर झेलने के लिए भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनीतिक लोग ही ऐसा करते हैं क्योंकि वे मुसलमानों का वोट पाना चाहते हैं। मौलाना ने अन्य मुसलमानों को इस कानून को समझने और स्वीकार करने तथा होश में रहने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें:- 

Ajay Gautam

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago