होम / Places: दुनिया की सबसे डरावनी जगह, जहां जाने के नाम से ही डर लगता है

Places: दुनिया की सबसे डरावनी जगह, जहां जाने के नाम से ही डर लगता है

• LAST UPDATED : March 1, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Bermuda Triangle: बरमूडा ट्रायंगल दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। एक ऐसा रहस्यमय समुद्री क्षेत्र है। जहां विमानों और जहाजों के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाते हैं। इस इलाके में कई ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं जो आज भी रहस्य बनी हुई हैं। यह इलाका कई रहस्यमयी घटनाओं के लिए जाना जाता है।

बरमूडा ट्रायंगल: एक रहस्य (Bermuda Triangle)

बरमूडा त्रिभुज उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित है, जिसमें बरमूडा, मियामी और पुर्तगाल के अज़ोरेस द्वीपसमूह शामिल हैं। यहां कई अजीब और रहस्यमय घटनाएं घटी हैं। जिनमें नाविकों का गायब होना, गहरे समुद्र में बिना किसी स्पष्ट कारण के विमानों का गायब होना और कई अन्य संदिग्ध घटनाएं शामिल हैं।

ये घटनाएं क्यों होती है

बरमूडा ट्रायंगल के बारे में कई सिद्धांत हैं, लेकिन सबसे प्रमुख सिद्धांत यह है कि इस क्षेत्र में आश्चर्यजनक और तीव्र वायुमंडलीय परिवर्तन होते हैं, जो विमानों और जहाजों के संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं। यही वजह है कि जब भी कोई जहाज इस इलाके में आता है तो उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह हादसे का शिकार हो जाता है।

अन्य सिद्धांत (Bermuda Triangle)

कुछ लोगों का मानना है कि बरमूडा ट्रायंगल में कोई अदृश्य शक्ति है जो भारी से भारी चीजों को खींचने की ताकत रखती है। हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि इस पर कोई सिद्ध वैज्ञानिक सिद्धांत नहीं है।

बरमूडा ट्रायंगल पर कई शोध और अध्ययन हो चुके हैं, लेकिन इसके रहस्य से अभी तक पर्दा नहीं उठ सका है। इसे लेकर अभी भी कई सवाल हैं, जिनका जवाब ढूंढना वैज्ञानिकों के लिए एक चुनौती है।

यह भी पढ़ें:- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox