Sunday, May 19, 2024
HomeSportsIPL से पहले यह खिलाड़ी घायल..., उड़े बाइक के परखच्चे, IPL ऑक्शन...

IPL से पहले यह खिलाड़ी घायल…, उड़े बाइक के परखच्चे, IPL ऑक्शन में मिले थे 3.6 करोड़ रुपये

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), IPL 2024 Gujarat Titans: आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस के लिए बुरी खबर आई है। गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। 21 वर्षीय खिलाड़ी फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में है।

दरअसल, मिंज अपनी सुपरबाइक से कहीं जा रहे थे, तभी उनकी टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। बाइक से टकराने के बाद नियंत्रण खो बैठा। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

इस खबर की पुष्टि उनके पिता फ्रांसिस मिंज ने की, जिन्होंने आगे कहा कि रॉबिन को केवल मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल वह डॉक्टर की निगरानी में हैं।

3.6 करोड़ रुपये में खरीदा..

बता दे, दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने रॉबिन मिंज को अपने लिए हैरिंग की थी। रॉबिन मिंज को गुजरात ने 3.6 करोड़ रुपये में साइन किया था। वहीं, चौथे भारत-इंग्लैंड टेस्ट के बाद रांची से निकलते वक्त कप्तान शुबमन गिल ने मिंज के पिता से मुलाकात की थी।

ये भी पढ़ें:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular